सिटी हाॅस्पिटल मनेन्द्रगढ़ द्वारा किया गया एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी – गुरुवार 27 जून को सिटी हाॅस्पिटल मनेन्द्रगढ के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन मनेन्द्रगढ़ विकासखण्ड के ग्रामपंचायत परसगढ़ी के पंचायत भवन में किया गया। शिविर का आयोजन दोपहर 12 बजे से सायं 05 बजे तक किया गया था। उक्त शिविर मे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणो ने आकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

शिविर में हाईपरटेंशन, अस्थमा, डायविटिज, चर्मरोग, शिशु रोग, स्त्री रोग, लीवर-किडनी रोग, उदर रोग एवं अन्य रोगों से संबंधित मरीजों ने आकर निःशुल्क परामर्श लेकर दवाईया प्राप्त की। अपने ग्रामपंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन से सरपंच सहित समस्त ग्रामवासी काफी उत्साहित रहे। ग्रामवासियों ने सिटी हाॅस्पिटल के डाॅक्टर व टीम से अनुरोध किया है कि एक बार पुनः उक्त शिविर का आयोजन किया जाये , ताकि जो ग्रामीण शिविर का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं उन ग्रामीणों को भी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ मिल सके। उक्त शिविर के सफलतापूर्वक संचालन में ग्रामपंचायत पदाधिकारियों के साथ साथ स्थानीय एनजीओं आर्थो वेलफेयर फाउण्डेशन के टीम की भी अहम भूमिका रही।

ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती किरन गोंड व उपस्थित ग्रामवासियों ने सिटी हाॅस्पिटल से आए डाॅ. किरन किशोर, डाॅ. सिम्पी सिंह,स्टाॅफ नर्स सुनिता सिंह, राधा देवांगन, लक्ष्मी दास, ज्योति देवांगन, भूमिका साहू एवं एनजीओं से आए नौशान विलियमसन (डाडू) व मनोज कुमार मण्डल का हार्दिक आभार व्यक्त किया।