बेलसोंडा में शाला प्रवेशोत्सव और न्यौता भोज।

प्रमोद दुबे 

बेलसोंडा – शासकीय प्राथमिक शाला बेलसोंडा में बुधवार को शाला प्रवेशोत्सव एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। सरपंच श्रीमती भामिनी चंद्राकर, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उषा देवांगन, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सोरी हिना ढालेन, डीएमसी डीएन जांगड़े, सीएसी समन्वयक सुरेश पटेल ने बच्चों को तिलक लगा केक काटकर पहली से पांचवी तक के सभी बच्चों को गणवेश व पाठ्यपुस्तक प्रदाय किया। अतिथियों ने नियमित शाला आने, पढ़ाई कर संस्कारवान बनने आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर पंच प्रकाश साहू, सावित्री चंद्राकर, त्रिवेणी चंद्राकर, हेमा साहू, प्रधानपाठक रेखा चंद्राकर, शिक्षक सीता शर्मा, लीना चंद्राकर, नेहा चंद्राकर चित्ररेखा गहरवार, टिकेश्वरी धीवर, मंजू साहू आदि उपस्थित थे।