पितईबंद में शाला प्रवेशोत्सव एवं नेवता भोजन कार्यक्रम संपन्न।

पितईबंद – शिक्षा विभाग के आदेशानुसांर पूरे छत्तीसगढ़ में 26 जून को शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया । इसी कड़ी में शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय पितईबंद के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मधुबाला रात्रे ,सरपंच पुनारद बंजारे,विशिष्ट अतिथि चोवाराम बंजारे सेवा निवृत्त प्रधान पाठक,नरेश बया,धनेश्वरी यादव अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति,सहदेव बंजारे जिला अध्यक्ष अनु जाति प्रकोष्ठ ,राजाराम निषाद पंच,जानकी यादव पंच,तुलेश्वरी ध्रुव पूर्व सरपंच,प्रधान पाठक आशा ध्रुव सुनील पाण्डेय ,समन्वयक संतोष कुमार साहू के कर कमलों से माता सरस्वती की पूजन अर्चनकर कर किया गया।सरस्वती वंदना खुशबू सेन एवं देविका द्वारा किया गया।तत्पश्चात सभी अथितियो का स्वागत पुष्प हार एवं तिलक लगाकर किया गया।सर्व प्रथम सुनील कुमार पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार किसान अपने लहलहाते फसल को देखकर प्रसन्न होते है

उसी प्रकार एक शिक्षक अपने होनहार छात्र को देखकर प्रफुल्लित होते है।सबसे ज्यादा मेहनत कक्षा पहिली पढ़ाने वाले शिक्षक करते वे अक्षर ज्ञान सिखाता है मैं बधाई देता हूं।प्रधान पाठक आशा ध्रुव ने कहा बच्चे बड़े होकर अपने माता पिता गुरु और समाज का नाम रोशन करे।सेवा निवृत्त प्रधान पाठक चोवा राम बंजारे ने कहा कि बच्चो के साथ साथ शिक्षक को भी अनुशासित होना चाहिए क्योंकि बच्चे शिक्षक को अपना आदर्श मानते है।सरपंच पुनारद बंजारे ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि शिक्षक संकल्पित होकर काम करेंगे तभी बच्चे निरंतर आगे बढ़ेंगे।साथ ही पालक भी अपने बच्चो के प्रति विशेष ध्यान दे।हमारे शिक्षक समय में पहुंच जाते है साथ ही शिक्षा के साथ संस्कार भी दे रहे है।मुख्य अतिथि श्रीमती मधुबाला रात्रे जिला पंचायत सदस्य ने सबसे पहले सरपंच पुनारद बंजारे और चोवा राम बंजारे को सभी बच्चो ,पालकों एवं अतिथियों के लिए पूर्ण नेवता भोजन की व्यवस्था करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि शिक्षा का बड़ा महत्व है पालक भले एक रोटी कम खाए पर अपने बच्चो की शिक्षा के लिए कभी पीछे न हटे।शिक्षक पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद सहित विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराते हैं।उन्होंने बच्चो से कहा आपके माता पिता धूप,बारिश ठंड में मेहनत करते है ताकि उनके बच्चे काबिल बन सके उनके विश्वास को कभी मत खोने देना।उन्होंने प्राथमिक शाला के लिए वाटर कूलर और दो आलमारी देने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन कर रहे संतोष कुमार साहू ने शासन की योजना के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार बच्चो के लिए निः शुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तक,अभ्यास पुस्तिका, स्कॉलरशिप,मध्यान्ह भोजन, टीकाकरण इत्यादि की व्यवस्था करती है।सभी अतिथियों ने नव प्रवेशी बालवाड़ी के बच्चे सहित कक्षा पहिली एवं छठवीं के बच्चो को मिठाई खिलाकर ,तिलक लगाकर निः शुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण कर शाला में प्रवेश दिलाया।फिर सरपंच महोदय द्वारा मुख्य अतिथि को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया।आभार प्रदर्शन करते हुए विजय कुमार महोबिया ने कहा कि कीमती समय निकालकर आप सभी पधारे उसके लिए शाला परिवार की ओर से बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सुनील कौशिक,योगेश्वरी साहू ,अराधना नाग,भारती साहू,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दुर्गा बघेल,रेखा ,राजकुमारी,सचिव ओम प्रकाश डहरिया,राजेश बंजारे,श्यामू बंजारे,पूजा,प्रतिमा सेन,सरिता यदु, खोमीन बंजारे, अहिमन बंजारे,सरस्वती,गोविंद खुटे,खुशबू बंजारे रिया बंजारे,सुमन यदु,बिजली ओमिन देवांगन, सफाई कर्मचारी बालकिन सोनवानी एवं बालक दास सहित रसोइया बहनों का विशेष योगदान रहा।