*छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव बने गुलज़ेब अहमद *
*NSUI में स्कूल से राष्ट्रीय राजनीति तक सफ़र तय करने के बाद अब युंका में मिली नयी ज़िम्मेदारी*
भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी श्री कृष्णा अल्लवरू जी , भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री बी वी श्रीनिवास जी के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव, छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री संतोष कोलकुंडा जी, राष्ट्रीय सचिव, सह प्रभारी सुश्री एकता ठाकुर जी और छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी जी के सहमति से छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमें प्रदेश के होनहार युवा नेताओं को कार्यभार दिया गया.।
छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक छात्र राजनीति में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहें NSUI के पुर्व राष्ट्रीय सचिव *गुलज़ेब अहमद* को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया हैं.।
उनकी नियुक्ति उनके राष्ट्रीय कार्यकारिणी में किए कार्यों एवं विगत 10 सालो के राजनीतिक तजुर्बों को ध्यान में रखते हुए की गयी हैं.।
राहुल गांधी की सोच से प्रभावित हो कर राजनीति में आए गुलज़ेब अहमद ने विगत सालो में विभिन्न पदों में रहते हुए जनहित के अनेक कार्य किए हैं जिसके फलस्वरूप आज उन्हें प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त कर कांग्रेस संगठन ने सम्मानित किया हैं.।
प्रदेश महासचिव की ज़िम्मेदारी मिलने के बाद गुलज़ेब अहमद ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी, जन-जन के नेता राहुल गांधी जी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया.।
