स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों मंे गति लाने 18 से 24 जून तक किया जा रहा है स्वच्छता सप्ताह का आयोजन।
बालोद / हाशिम कुरैशी
बालोद – स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम जगतरा में आयोजित स्वच्छता सप्ताह के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे एवं जनपद पंचायत बालोद के अध्यक्ष श्रीमती पे्रमलता साहू ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों के साथ श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर डाॅ. कन्नौजे ने ग्रामीणों को स्वच्छता सप्ताह के उद्देश्य एवं महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को सार्वजनिक स्थलों को साफ-सूथरा रखने तथा कम से कम सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने को कहा। जिससे कि प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सके। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को बीमारी से मुक्त रहने हेतु गांव को गंदगी से मुक्त रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सब स्वच्छता से ही संभव है। इसके अलावा गांव को साफ-सफाई रखने हेतु सामुदायिक सहभागिता की भी नितांत आवश्यकता है। डाॅ. कन्नौजे ने कहा कि अस्वच्छता के कारण कई जलजनित बीमारियाँ फैलती है। उन्होंने कहा कि पेयजल स्त्रोत के समीप सोकपीट बनाने से जल स्तर में वृद्धि होती है। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत नाडेप एवं मैजिकपीट बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को घरों के कचरे को सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकने तथा कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कचरे के जमा होने से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ सकता है एवं इससे पौधे एवं जानवरों को नुकसान भी होता है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों में गति लाने एवं जन-जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित करने बालोद जिले में 18 से 24 जून तक निरंतर स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जिले के सभी ग्राम पंचायतों में श्रमदान के माध्यम से मुख्य मार्ग के कचरे के अलावा चैक-चैराहे, धार्मिक स्थल, स्कूल, आंगनबाड़ी, उप स्वास्थ्य केन्द्र, भवन एवं जल स्त्रोत तालाब, पैयजल स्त्रोत, हैण्डपंप के आस-पास आदि की समुचित साफ-सफाई की जा रही है। ग्राम जगतरा में आज आयोजित स्वच्छता के अवसर पर पंचायत विभाग के उप संचालक आकाश सोनी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमेश रात्रे के अलावा सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा एवं जिला समन्वयक, जिला सलाहकार तथा विकासखण्ड समन्वयक तथा ग्राम पंचायत जगतरा के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
