प्रमोद दुबे
महासमुंद – लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली जबरदस्त सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए पिछड़ा वर्ग भाजपा जिला उपाध्यक्ष भाऊ राम साहू ने कहा कि इस सफलता का श्रेय मोदी की गारंटी और साय के सुशासन के अलावा प्रदेश भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को जाता है, जिन्होंने भीषण गर्मी में भी अपने स्वास्थ्य का ख्याल ना रख पार्टी और देशहित में प्रदेश के एक-एक मतदाताओं तक सीधे पहुंचकर, उन्हें मोदी सरकार के 10 साल और साय सरकार के केवल 2 महीने के कार्यकाल में हुए अभूतपूर्व जनहितैषी कार्यों से विस्तारपूर्वक अवगत कराकर उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश की जनता और भाजपा के कार्यकर्ता वंदनीय हैं, जिन्होंने तीसरी बार बनने वाली मोदी सरकार में 10 सीटों का अहम योगदान दिया है। साहू ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश की मातृ शक्तियों की विशेष रूप से ऋणी रहेगी, जिन्होंने भर-भरकर भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया है। अगर मातृ शक्तियों ने कांग्रेस के 1 लाख रुपए सालाना के लालच को दरकिनार कर भाजपा को वोट नहीं करती तो शायद आज स्थिति उलट होती। मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की खुशी में साहू ने अपने काफी हाउस में शाम को एक घंटे तक लोगों को निःशुल्क चाय पिलाई।
