प्रमोद दुबे
महासमुंद – नवयुक्त अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ छग स्वायत्तशासी अधिकारी कर्मचारी महासंघ छग राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ तथा छग कर्मचारी कांग्रेस प्रकोष्ट नगर पालिका संघ ने नगरीय निकाय की विभिन्न मांगों को लेकर डिप्टी सीएम व विभागीय मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को ज्ञापन सौंपा।
जानकारी देते हुए प्रतिनिधि मंडल में शामिल राजेश सोनी, संदीप चंद्राकर ने बताया कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नही मिलने से आर्थिक कठिनाईयों से गुजरना पड़ता है। इसलिए प्रत्येक माह के 7 तारीख को कर्मचारियों का वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इसी तरह एनपीएस, जीपीएन प्रत्येक माह की 1 तारीख तक जमा करने नगरीय निकायों में ओल्ड पेंशन योजना लागू करने व लंबित अनुकंपा नियुक्तियों के निराकरण करने की मांग सौंपे गए ज्ञापन में की गई है।
