सुरेन्द्र मिनोचा
मनेद्रगढ़/एमसीबी – स्थानीय पतंजलि योग समिति के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय हास्य योग गुरु जितेंद्र कोही का सम्मान पतंजलि योग समिति के सदस्यों द्वारा किया गया।इस अवसर पर संरक्षक ठाकुर प्रसाद केसरी,वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय, महिला योग प्रभारी बलबीर कौर, छत्तीसगढ़ योगासन फेडरेशन के विवेक कुमार तिवारी,सहित राकेश अग्रवाल, परमानंद सिंह, सुखविंदर सिंह, कविता मंगतानी, शमां,रोशन जहां, विष्णु कोरी,पिंकी सलूजा ,नसीमा, नीरज ,रुपा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।पतंजलि योग समिति द्वारा विगत 17 वर्षों से निरंतर संचालित योग की कक्षा संचालन के कार्य के लिए योग गुरु ने सदस्यों की प्रशंसा की । इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ संरक्षक ठाकुर प्रसाद केसरी ने कहा कि हास्य योग समिति से समन्वय बनाकर मनेद्रगढ़ में निरंतर योग कक्षाओं का नियमित संचालन किया जाएगा।
