संविधान निर्माता डाॅ.भीमराव अम्बेडकर के 130वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने उनके व्यक्तित्व को याद किया

 

संविधान निर्माता डाॅ.भीमराव अम्बेडकर के 130वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने उनके व्यक्तित्व को याद किया

आशीष परिहार कांकेर

कांकेर। संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 130वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा स्टेट बैंक कांकेर के समीप अम्बेडकर चौक के पास बने उनके स्मारक पर श्रद्धासुमन पुष्पहार अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया। जिला कांग्रेस के महामंत्री सुनिल गोस्वामी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा भारत की आजादी में ना सिर्फ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए एक संविधान का निर्माण किया जो कि आज बनाये संविधान से आज समुचे देशवासी अनुशासित ढंग से उनके बनाये गये संविधान के नियमों के सूत्र में बंधे हुए है। देश से जाति प्रथा को समाप्त कर समाज के निम्न वर्ग के लोगों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य तथा संविधान में उनके लिए दिये गये व्यवस्था के अनुरूप आज सभी वर्ग एक सम्मान भाव से अपना जीवन जी रहे है जो कि बाबा साहेब अम्बेडकर की ही देन है। एैसे व्यक्तित्व का जयंती के अवसर पर उन्हें सत्त नमन करते है। इस अवसर पर मुख्य रूप से छग प्रदेश युवा कांग्रेस के चाकेश्वर बाबा गढ़पाले, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष दत्ता राय, ब्लाक अध्यक्ष रोमनाथ जैन, मनोज जैन, पुरूषोत्तम पाटिल, महेन्द्र यादव, तबरेज खान, दिलीप नाग सहित अन्य कांग्रेस नेता शामिल हुए ।