मैंने तो अपना फर्ज निभाया उपयोगी पौधे लगाकर अब आपकी बारी – कल्याणी कंसारी।

 आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखना हैं इसलिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करे।

नवापारा राजिम – वार्ड क्रमांक 7 केंद्र क्रमांक 5_2 में 5 जून विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में आंगनवाड़ी में नन्हे _मुन्ने बच्चो वार्ड वासियों के साथ पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए आम करण,बेल ,मीठा नीम,फूल के पौधे लगाए गए इस अवसर पर आंगन बाड़ी कार्यकर्ता कल्याणी कंसारी ने कहा की आज जितनी तीव्रता से पेड़ काटे जा रहे है उतनी ही तीव्रता से पेड़ लगा लगाया जाता तो आज हम जितने ताप से जल रहे है उनसे जलना न पड़ता आज दिखाने के लिए पेड़ तो लगा दिया जाता है किंतु देखरेख और खाद पानी नही देते जिसकी वजह से पौधे पेड़ भी नही बन पाता और पौधा रोपण के कुछ दिन बाद ही मुरझा कर मर जाता है जिससे अच्छी वर्षा की कल्पना नही की जा सकती पर्यावरण को व्यवस्थित रखने और जल संरक्षण के लिए वर्षा की आवश्यकता होती है और वर्षा पौधा रोपण और बच्चो की तरह देखरेख से होती है इसलिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करे।

मैंने तो अपना फर्ज निभाया उपयोगी पौधे लगाकर अब आपकी बारी आप भी कही भी स्कूल ,आंगनवाड़ी ,घर वाटिका,सड़क किनारे,नदी किनारे अधिक से अधिक पौधा रोपण कर अपनी फर्ज अदा करें ताकी आने वाली पीढ़ी को पानी,शुद्ध हवा के लिए तरसना न पड़े पौधा रोपण कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 5_2 में सुपरवाइजर रेखा साहू ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कल्याणी कंसारी ,दीपाली जैन,कुमुद पुराणिक, पदमिनी चक्रधारी ,सहायिका संतोषी साहनी , अनुसुइया कुम्हकार, आरती बया, गीता कंसारी ,वार्डवासी भावेश्वरी ध्रुव, रेखा कंसारी राजबाई ,वर्षा ,धनेश्वरी ,बिजली बाई कंसारी और आंगनवाड़ी के प्यारे प्यारे बच्चे भवानी,लक्की ,कृतिका ,वीर,हीर सभी बच्चे उपस्थित थे।