*घर में भगवा ध्वज लगाकर मनाया हिन्दू नववर्ष*
मुकेश कश्यप@कुरुद:- कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच चैत्र नवरात्र 13 अप्रैल मंगलवार से आरंभ हुआ।चैत्र नवरात्रि से हिंदू नववर्ष की शुरूआत होती है।हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि के पहले दिन से ही हिन्दू नववर्ष आरंभ हो जाता है।
इस साल कोरोना की भयावहता के बीच घर मे भगवा ध्वज लगाकर लोगों ने हिन्दू नववर्ष मनाया। नगर के युवा व वैष्णव देवी मंदिर कन्हारपुरी के पुजारी सौरभ शर्मा ने अपने घर से ध्वज लगाकर हिंदू नववर्ष मनाया।उन्होंने बताया कि हिन्दू नववर्ष यानी कि नव-संवत्सर 2078 के आरंभ होते ही शुभ कामों की भी शुरूआत हो जाती है।उन्होंने सभी नगर व क्षेत्रवासियों को इस नए हिन्दू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
