राशि ने अयोध्या पहुंच प्रभु श्रीराम से की शहरवासियों के लिए मंगलकामना।

परिवारजनों के साथ दर्शन लाभ ।

प्रमोद. दुबे 

महासमुंद – नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने बुधवार को पुत्र अंकित महिलांग और अन्य परिवारजनों के साथ अयोध्या स्थित प्रभु श्रीरामके नवनिर्मित भव्य मंदिर और उनकी अलौकिक प्रतिमा का दर्शन किया। उन्होंने प्रभु श्रीराम से देश के साथ ही महासमुंद नगर को अयोध्या सा बनाने के साथ नगरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर दर्शन कर अपना अनुभव बताते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम की जितनी अलौकिक प्रतिमा है उतना ही अलौकिक मंदिर का निर्माण भी किया गया है।