अखंड ज्योति के साथ माता के धाम में नवरात्रि उत्सव प्रारंभ*

*अखंड ज्योति के साथ माता के धाम में नवरात्रि उत्सव प्रारंभ*

मुकेश कश्यप@कुरुद:- स्थानीय ग्राम कन्हारपुरी में विराजमान माँ वैष्णव देवी के धाम में इस बार कोरोना के बढ़ते प्रभाव के चलते आस्था के ज्योत नही जलाए गए है।मंदिर प्रभारी सौरभ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज से चैत्र नवरात्रि उत्सव का आगाज हो गया है।शक्ति की उपासना के महापर्व के शुभ अवसर पर इस बार माता के द्वार में सोशल डिस्टेंट ,मास्क और सेनेटाइजर के प्रयोग के साथ कोरोना काल के संकट के इस दौर में माता के सम्मुख अखंड ज्योति प्रज्वलित कर आमजनों की खुशहाली की कामना की गई।आज सुबह माता के आँगन में मंदिर प्रभारी की उपस्थिति में ही ज्योत जलाई जाए और उनके द्वारा सन्देश दिया जाए कि सभी भक्त गण अपने घरों से ही चैत्र नवरात्रि पर सभी की खुशहाली की कामना करें।विदित हो कि प्रतिवर्ष चैत्र और शारदीय नवरात्रि में ज्योतिकलश की स्थापना होती है,पर इस बार वैश्विक महामारी के प्रभाव स्वरूप और शासन के गाइडलाइन का सम्मान करते हुए मंदिर समिति द्वारा माई के भुवन में मुख्य ज्योति ही जलाने और श्रद्धालुओं से घर बैठे ही पूजन अर्चना करने का निवेदन किया गया है।