लोगों को मिल रही है काफी राहत।
सुरेन्द्र मिनोचा
अनूपपुर/पौराधार – गर्मी के मौसम में राहगीरो एवं नागरिकों को राहत पहुंचाने और नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए नगरीय प्रशासन के वरिष्ठ कार्यालय के निर्देश पर नगर परिषद डूमरकछार द्वारा नगर के विभिन्न चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था की गई है। गर्मी के इस मौसम मे पेयजल की महती आवश्यकता होती है। पेयजल की आवश्यकता के लिये नगर मे आने वाले राहगीरों एवं लोगो को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ता था तब कहीं जाकर उनकी प्यास बुझती थी।
इन्ही सभी परेशानियों को देखते हुए परिषद द्वारा नगर मे प्याऊ की व्यवस्था पिछले माह से की गयी है। सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था हो जाने से नगरवासी और राहगीरों को ठंडे पेयजल का लाभ प्राप्त हो रहा है।

इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि नगर परिषद के द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थलो पर सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था की गयी है ताकि झुलसती गर्मी मे सभी को शीतल पेयजल प्राप्त हो सके। इस मौसम में साफ पीने के पानी की आवश्यकता होती है। सार्वजनिक प्याउ की व्यवस्था से नगर मे आने वाले राहगीर एवं नगरवासी शीतल पेयजल से अपनी प्यास बुझा सकेंगे। सार्वजनिक प्याऊ के नियमित संचालन की देखरेख सभापति रवि सिंह,जीतेंद्र चौहान,रंजीत वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया जा रहा है। प्याऊ व्यवस्था सुचारू रूप से चलता रहे इसके लिये नल-जल विभाग के कर्मचारी और परिषद के अन्य कर्मचारी अनुरूद्ध दाहिया ,उत्तम कोल,विजय यादव,प्रशांत केशरवानी,विक्रम सिंह, अखिलेश सिंह परिहार,सत्येन्द्र चौहान,विपिन दूबे,गौरव महाता,अमित जायसवाल तथा पार्षद पति राजेन्द्र महरा, योगेन्द्र पालीवाल का भी सहयोग मिलता रहता है।
