*आस्था की ज्योति के साथ कुलदेवी के धाम में नवरात्रि उत्सव प्रारंभ*

मुकेश कश्यप@रायपुर:- कहार भोई समाज की कुलदेवी जगतजननी माँ कन्हाई परमेश्वरी के परम धाम रायपुरा में चैत्र नवरात्रि उत्सव का आगाज हो गया है।शक्ति की उपासना के महापर्व के शुभ अवसर पर इस बार माता के द्वार में रायपुरा मंदिर प्रभारी धनंजय गौतम की उपस्तिथि में सोशल डिस्टेंट ,मास्क और सेनेटाइजर के प्रयोग के साथ कोरोना काल के संकट के इस दौर में माता के सम्मुख आस्था की ज्योति प्रज्वलित कर समाज एवं आमजनों की खुशहाली की कामना की गई।मंदिर प्रभारी धनंजय गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष चैत्र और शारदीय नवरात्रि में कुलदेवी धाम में समाज जनो द्वारा प्रेम और आस्था के प्रतीक ज्योतिकलश की स्थापना होती है ,पर पिछले साल दोनो नवरात्रि में वैश्विक महामारी के प्रभाव स्वरूप मुख्य ज्योति ही जलाई गई थी । इस बार मंदिर समिति ने काफी पहले से ही आस्था के ज्योत का पंजीयन शुरू कर दिया था,साथ ही जिन समाजजनों ने पिछले चैत्र व क्वार नवरात्रि में ज्योत के लिए नाम लिखवाए थे ,व इस बार की नवरात्रि में नाम लिखवाए है सभी को एक साथ जलाया गया है।इस प्रकार समाजजनों को यही सन्देश दिया गया है आप सभी सामाजिक गण एवं माता के भक्त गण अपने घरों से ही पूजन वंदन कर चैत्र नवरात्रि पर सभी की खुशहाली की कामना करें। इसी तरह महासमुंद में स्थापित कुलदेवी के धाम में कोरोना के चलते इस बार ज्योत कलश स्थापित नही की गई है ।यहां महासमुन्द राज अध्यक्ष दीपक औसर की उपस्थिति मे मुख्य ज्योत ही जलाई गई है और सभी से अपील की गई है कि आप सभी समाजजन घर से ही माता रानी के प्रति प्रेम व आस्था का सुमिरन करके जनकल्याण की कामना करें।
