नवापारा राजिम :- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दसवीं एवम बारहवीं के परीक्षा परीणाम घोषित किया गया।जिसमे सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा का परिणाम उत्कृष्ट रहा बारहवीं में कुल 15 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमे आठ प्रथम श्रेणी, पांच द्वितीय एवम दो को पूरक की पात्रता प्राप्त हुई इस प्रकार शत प्रतिशत परिणाम रहा। वही दसवीं में कुल 23 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए दस प्रथम श्रेणी, चार द्वितीय, और तीन पूरक और छै अनुत्तीर्ण रहे। इस प्रकार परीक्षा फल 73.91 रहा। बारहवीं में गणित संकाय से मोरध्वज साहू ने 86.4 प्रतिशत प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान पर रहे, वही दसवीं में वर्षा देवांगन ने 90.16 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त पर रही इन्हे 600 में कुल 541 अंक मिले सभी विषय में डिस्टेंशन मिले है हिंदी में 94, विज्ञान 81 गणित 92 समाजिक 97, संस्कृत 94, अंग्रेजी 83 अंक मिले है वर्षा देवांगन शुरू से होनहार छात्रा रही है पढ़ाई के साथ हर गतिविधी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती हैं उन्होंने कहा अपेक्षा तो और अधिक पाने की थी पर अपने परिणाम को सहजता से स्वीकार करती हूं और सभी बच्चों से यही कहूंगी मेहनत शुरू से करे तो सफलता अवश्य मिलेगी और असफल होने पर निराश न हों न ही गलत कदम न उठाए फिर से प्रयास करे और अपने गुरुजन माता पिता का कहना माने हर कदम पर चुनौतियों के लिए तैयार रहें। विद्यार्थी जीवन स्वर्णिम अवसर हैं इसे यूं ही बर्बाद न करें हार जीत होती रहतीं है लेकिन कोशिश करते रहें। उत्तीर्ण विद्यार्थियो को विद्यालय के पदाधिकारी विनोद शर्मा, वीरेंद्र कुमार साहू, प्रफुल्ल दुबे, व्यसनारायण चतुर्वेदी प्राचार्य गौरी शंकर निर्मलकर, आचार्य नरेश यादव वाल्मिकी धीवर नरेंद्र साहू, सरोज कंसारी तामेश्वर साहू नंद कुमार साहू संजय सोनी ने बधाई दी एवम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किए।
