भूपेन्द्र सिन्हा छुरा
छुरा – मां महामाया रक्तदाता सेवार्थ समिति महासमुंद की 9वां स्थापना दिवस के पावन अवसर पर एवं मिशन रक्त क्रांति हिंदुस्तान(पथ प्रदर्शक)के अभियान को आगे बढा़ने के दिशा में दिनांक 06.05.2024दिन सोमवार को रक्तदान शिविर एवं रक्दाता सम्मान समारोह का आयोजन आशार्वाद ब्लड बैंक पुराना नाका रायपुर रोड़ महासमुंद में किया गया था।जिसमें गरियाबंन्द जिला के छुरा विकासखण्ड के समाजसेवी एवं छत्तीसगढ़ शाकंभारी सेवा संस्था के संस्थापक मनोज पटेल शामिल होकर प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो से सम्मान प्राप्त किया गया इस मौके पर प्रमुख रुप से मां महामाया रक्तदाता सेवा समिति के संस्थापक हरिश कुमार साहू,ओमप्रकाश साहू,रवि साहू,सामाजिक कार्यकार्ता पुनितराम ठाकुर,समाजसेवी रेखराम ध्रुव,डिगेश साहू के साथ समिति के सदस्य एवं नगर के लोग बडी़ संख्या में उपस्थित थे।
