लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन होती है, वो जैसा चाहेगी शासक वैसा होगा:प्राचार्य अतुल कुमार वर्मा।

सुरेन्द्र मिनोचा

जनकपुर/एमसीबी :- भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है,जैसा कि आप सब जानते हैं वर्तमान समय में 18 वीं लोकसभा के गठन हेतु विभिन्न चरणों में पूरे देश में निर्वाचन का कार्य चल रहा है।हमारे कोरबा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में दिनांक 07 मई को चुनाव होना है, ऐसे में मेरा आप सब से निवेदन है कि देश के एक जिम्मेदार नागरिक होने के कारण आप सब अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा अपने आसपास के बुजुर्ग मतदाता तथा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में उनकी मदद करें क्षेत्र के सभी मतदाताओं से आग्रह करते हुए शा.नवीन महाविद्यालय के प्राचार्य अतुल कुमार वर्मा ने कहा कि पहले ऐसा कहा जाता था जैसा राजा वैसी प्रजा होगी यह बात लोकतंत्र में लागू नहीं होती है, लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन होती है,वो जैसा चाहेगी शासक वैसा होगा।जाति, धर्म, क्षेत्र, भाषा के भेदभाव तथा बिना किसी भय या प्रलोभन के आप सब मतदान में सहभागी हो आप का एक वोट देश की तकदीर और तस्वीर को बेहतर बनाएगा!