राजिम :- मुस्लिम समाज व इत्तेहाद कमेटी की संयुक्त बैठक कल शाम अल्तमश सिद्दीकी की अध्यक्षता में नवापारा में आयोजित की गई जिसमें जिसमें कहा गया कि राजिम के पास ग्राम दुतकैया के शिव मंदिर में कुछ शरारती तत्वों ने जो आपत्तिजनक हरकत कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुचाया है। उन लोगों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। ऐसा व्यक्ति चाहे किसी भी धर्म का हो जो किसी भी धर्म के लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचाता है वह व्यक्ति पशु समान है। पूरा मुस्लिम समाज ऐसे व्यक्ति और ऐसे काम की घोर निंदा करता है। ऐसे लोगों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी की मांग करता है। मीटिंग में इत्तेहाद कमेटी व नवापारा-राजिम मुस्लिम समाज अध्यक्ष अल्तमश सिद्दीकी, राजिम मुस्लिम समाज अध्यक्ष शब्बीर वारसी, गरियाबंद मुस्लिम समाज अध्यक्ष अब्दुल कय्यूम और छुरा, फिंगेश्वर, पोंड, देवभोग, मैनपुर, अभनपुर, पचेड़ा जैसे बहुत से गांव के समाज प्रमुख उपस्थित होकर दुतकैया घटना की निंदा किया और सर्व सम्मति से ये निर्णय लिया गया कि पूरे दुतकैया गांव में निवासरत मुस्लिम को गरियाबंद जिला मुस्लिम समाज व इत्तेहाद कमेटी के द्वारा उनको समाज से अलग किया जाता है और अगर कोई भी मुस्लिम समाज का व्यक्ति या परिवार उनसे किसी भी प्रकार का सम्बंध रखता है तो उसके ऊपर भी इत्तेहाद कमेटी मुस्लिम समाज गरियाबंद कार्यवाही करेगी।
सख्त कार्यवाही के लिए थानेदार को सौंपा ज्ञापन
घटना को अंजाम देने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए राजिम थानेदार को मुस्लिम जमात के लोगों ने ज्ञापन सौंपा है। जिसमें प्रमुख रूप से समाज के प्रमुख इतिहद कमेटी के अध्यक्ष अल्तमस सिद्दीकी, राजिम जमात के अध्यक्ष मोहम्मद शब्बीर, सैयद नवीस अली, मोहम्मद शफी, जाहिद अली, मोहम्मद यासीन, मुनव्वर अली, आबिद अली, शकील वारसी, मोहम्मद सद्दाम, आमिर अली, मोहम्मद हारुन चांगल और समाज के प्रमुख लोग थे।
