दुतकैया में शिवलिंग को किया क्षतिग्रस्त: ग्रामीणों के आक्रोश को भाप प्रशासन ने नई शिवलिंग का कराया प्राण प्रतिष्ठा।

राजिम :- ग्राम दुतकैया के पुराना तालाब में स्थित बाबेश्वर शिवलिंग को असामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़फोड़ कर शराब के खाली शिशियो को पटक कर शिवलिंग एवं नंदी महराज को क्षतिग्रस्त व खंडित कर हिंदुओ के धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का दुखद कृत्य रात्रि मे सुनसान का फायदा उठाकर किया गया।

आज बुधवार सुबह ग्रामीणों को जानकारी होने पर ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष बोधन साहू सचिव जितेंद्र यादव के नेतृत्व मे बैठक कर सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीण थाना राजिम पहुंच लिखित में शिकायत दर्ज कराया साथ ही पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के नाम ज्ञापन देकर अज्ञात असामाजिक तत्वों का पता कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग किया गया।ज्ञापन देने वालों मे प्रमुख रुप से ग्राम पटेल लखन साहू, भूपेंद्र साहू, आनंद राम साहू, मदनलाल साहू, रामावतार यादव, दुर्गेश साहू, लीलेश कुमार, किरण कुमार, मिथलेश, धनेश साहू, विकास, शिवप्रसाद साहू, किशन साहू, हिचछा राम,दीपक शुभम् साहू शामिल है।


प्रशासन ग्रामीणों के आक्रोश को भांपकर तहसीलदार राजिम व थाना प्रभारी राजिम श्री साहू जी के नेतृत्व मे स्थल मुआयना किया व नवीन शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा कराया गया इस मौके पर गरियाबंद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की टीम भी घटना स्थल में मौजूद रहे