सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी :- मंगलवार को मनेन्द्रगढ़ शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हनुमान मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हनुमान जी का भव्य श्रंगार कर सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ और भंडारा का आयोजन किया गया।
ग्राम पंचायत सिरौली स्थित हनुमान जी के मंदिर में मंदिर समिति द्वारा सुबह संगीतमय सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ। हनुमत आरती के बाद प्रसाद वितरण एवं भंडारा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए जय बजरंगबली सेवा समिति मनेन्द्रगढ़ के सदस्य आयुष दास ने बताया कि मंदिर प्रबंधन द्वारा हनुमान जी का भव्य श्रंगार एवं हवन-पूजन के बाद हनुमानजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आयुष ने इस मौके पर कहा कि हनुमान चालीसा के निरंतर पाठ से सभी प्रकार के दुखों को दूर किया जा सकता है।महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। समिति की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोग प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति के सदस्य आयुष दास, मनीष श्रीवास्तव, आयुष अग्रहरि,अंकित श्रीवस्तव, मनीष करोलिया, गौरव वर्मन, बृजेश जायसवाल, मुकेश अहिरवार, धीरेंद तिवारी , राकेश शर्मा, अजीत पांडे, अलोक सिंह, निकेश गुप्ता, तुषार के साथ सैकड़ों हनुमान भक्त उपस्थित रहे।
