भूपेन्द्र सिन्हा छुरा
छुरा – ग्राम टेंगनाबासा में हनुमान प्रकोत्सव के उपलक्ष्य में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा किया गया, सुबह से बाल समाज के द्वारा कार्यक्रम की तैयारी में लग गए, व साथ ही जय चितावर माता मानस मंडली सारागांव के द्वारा रामायण पाठ हुआ, तत्पश्चात धार्मिक अनुष्ठान और विधि विधान रामायण पाठ व हनुमान चालीसा पाठ और हवन आरती के साथ नव निर्मित मन्दिर में हनुमान जी का प्राण प्रतिष्ठा किया गया, साथ ही प्रसाद वितरण किया, प्रसादी वितरण के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमे बाल समाज के सभी सदस्यगण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग प्रदान किया, व साथ ही जय मां टेंगनाही मानस मण्डली के द्वारा रामायण पाठ शाम तक चला।

इस कार्यक्रम सफल बनाने में अवध राम ध्रुव, हरिराम सिन्हा, लक्षण सिन्हा, दिलीप सिन्हा, मोहेंद्र सिन्हा, बलवान, ध्रुव, परदेशी राजपूत, हुमन सिन्हा, उमेश सिन्हा, रीझे यादव, परमेश्वर सिन्हा, होमेश सिन्हा, टिकेश सिन्हा, कमलेश सिन्हा किशन सिन्हा, तिलेश सिन्हा, महेश यादव, तिलेश, संजय सिन्हा, तरुण राजपूत व बाल समाज के समस्त सदस्यगण और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहें।
