सुरेन्द्र मिनोचा
चिरमिरी/एमसीबी :- छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिये प्रचार प्रसार तेज हो गया है। कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार के रुप में ज्योत्सना चरणदास महंत पर दोबारा भरोसा जताया है। कांग्रेस के चिरमिरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलदेव दास के नेतृत्व में आम जनता से मुलाकात कर कांग्रेस के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हमेशा जनता से गारंटी के नाम पर केवल छलावा का कार्य किया है।

जिस प्रकार अपने कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी ने जनता के साथ दमन और भ्रष्टाचार किया है।उतना शायद अंग्रेजी हुकूमत के समय भी नहीं किया गया।आज जिस प्रकार से लगातार शासकीय संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है हो सकता है आने वाले समय में शासकीय नौकरियां समाप्त हो जाएंगी और देश अडानी और अम्बानी जैसे निजी कम्पनियों के हाथों में चले जायेगी। देश की जनता को भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से जातिवाद के नाम पर बांटने का काम ही किया है। जनता के दुख तकलीफों से वर्तमान सरकार को कोई भी लेना देना नही है। जनता चाहे बेरोजगारी से मरे या भुखमरी से भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा अपने चहेतों को ही फायदा पहुंचाया है, जबकि देश की जनता बेरोजगारी और मंहगाई की मार झेल रही है।
“महंगाई हुई अपने चरम पर जीएसटी के नाम पर लूट”

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलदेव दास ने कहा कि जबसे भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई है। देश में बेरोजगारी और मंहगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। आज देश कृषि प्रधान होने के बाद भी किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। हर जगह जी.एस.टी. के नाम पर शिक्षा से लेकर चिकित्सा तक में जनता को लूटा जा रहा है। बैंक में मिनिमम बैलेंस के नाम पर कटौती की जा रही है जबकि एक गरीब परिवार बमुश्किल ही अपने खातों में बचत कर पाता है। अडानी अंबानी जैसे धनाढ्य पर सरकार द्वारा अनुदान पर अनुदान देकर और भी लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी ने इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर कमीशन खोरी का कार्य किया है।
“आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओ को नहीं मिल रहा सही वेतन”

आज तक वर्तमान सरकार ने निचले स्तर पर कड़ी मेहनत का कार्य करने वाली आंगनबाड़ी ,मितानिन और मिड डे मील की माताओं और बहनों को सही वेतन नहीं दिया, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने हमेशा निचले स्तर के लोगो का विशेष खयाल रखा है और आने वाले समय में यदि सरकार बनती है तो सभी को दोगुना वेतन दिया जाएगा। इसी प्रकार से कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कई योजनाओं के माध्यम से युवा से लेकर मजदूर वर्ग तक का ध्यान रखा है।
“बूथ स्तर पर काम करेगी कांग्रेस”
कांग्रेस ने हमेशा से ही देश की जनता के हितों का ख्याल रखा है और इस बार छत्तीसगढ में बूथ स्तर पर कार्य किया जायेगा और छत्तीसगढ़ में सभी 11 सीटों पर कांग्रेस आयेगी। कांग्रेस ने इसके लिए बूथ स्तर पर गारंटी योजना पर जोर दिया है। जिसमें युवा न्याय योजना, नारी न्याय योजना, किसान न्याय योजना, श्रमिक न्याय योजना, हिस्सेदारी न्याय योजना पर कांग्रेस कार्य करेंगी।
पूरे जनसमपर्क में चिरमिरी ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव दास , वरिष्ठ कांग्रेसी राजेश कटकवार,भागवत साहू, सुरेंद्र साहू, प्रभास राय, मोतीलाल दास, शिव कुमार सोनवानी उपस्थित रहें।
