सर्व हिंदू समाज द्वारा 23 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव पर किया जाएगा विविध कार्यक्रमों का आयोजन ।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेंद्रगढ़/एमसीबी :- जिले में हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल को मनाया जाएगा।इसके लिए नगर के प्रमुख मंदिरों में तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई है। मनेन्द्रगढ़ शहर के अलावा जिले के मंदिरों में भी व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।इसी कड़ी में नगर में स्थित शीतला माता के मंदिर के सामने भी हनुमान जन्मोत्सव को लेकर तैयारी की जा रही है।

सर्व हिन्दू समाज जिला एमसीबी द्वारा श्रीराम मंदिर के पास स्थित शीतला माता के मंदिर के सामने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विविध प्रकार के कार्यक्रमों का किया जाना सुनिश्चित किया गया हैं। हनुमान जन्मोत्सव पर होने वाले आयोजनों की जिम्मेदारी भी संबंधितों को दे दी गई है। इसके लिए सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

सर्व हिन्दु समाज जिला एमसीबी (छ.ग.) द्वारा आयोजन के संबंध में दी गई जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल 2024, दिन- सोमवार को अखण्ड रामायण पाठ (राम मंदिर प्रांगण में) किया जाएगा।

दिनांक 23 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव पूजन सुबह 09.00 बजे से राम मंदिर प्रांगण में होगा, तत्पश्चात दोपहर 12.00 बजे से 03.00 बजे तक राम मंदिर प्रांगण में भण्डारा का आयोजन किया गया है। तद उपरांत सर्व हिंदू समाज के सदस्यों द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी, जो 03.00 बजे से हनुमान मंदिर, खेड़िया टॉकिज के पास से पूरे नगर का भ्रमण करेगी।इसी कड़ी में शाम 6:00 से शीतला माता मंदिर के सामने जगराता का आयोजन भी किया जाएगा। जगराता में जसगीत सम्राट पंडित देवेश शर्मा के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।सर्व हिन्दू समाज के सदस्यों ने अखंड सुंदरकांड पाठ, हवन भंडारा और हनुमान जी की महाआरती के बाद आयोजित भंडारे एवं अन्य सभी कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।