विराट कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधे शमां ।

दुर्ग :-    शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर”विराट कवि सम्मेलन” का आयोजन संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन विजय प्रधान कार्यक्रम प्रभारी के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना मोना रावत शिक्षक मरदेल बालोद तथा राजगीत एस.वीणा पटेल शिक्षक सेक्टर 10 भिलाई ने प्रस्तुत कर किया।

सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने बताया कि हमारे शिक्षक साथी अच्छे अच्छे गीत व कविता लिख रहे है उसे सामने लाने निरंतर प्रयासरत है इसलिए समय-समय पर विराट कवि सम्मेलन आयोजन करते आ रहे है।

तदपश्चात प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल,महासचिव डाॅ.बोधीराम साहू, कोषाध्यक्ष महेत्तर लाल देवांगन, संगठन मंत्री-राधेश्याम कंवर एवं कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने अपने उदबोधन में बताया कि शिकसा संस्था ही एक ऐसा है जहा सभी पर्व व त्योहार का ध्यान रखा जाता है निरंतर 04 साल से कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे है।

कार्यक्रम में बुधनी अजय प्रधान पाठक डुरूमगढ़ बिलाईगढ, नेहा उपाध्याय व्याख्याता चरोदा पलारी बलोदा बाजार, पवित्रा गुप्ता प्रधान पाठक बासनपाली तमनार रायगढ, लक्ष्मी शार्दुल शिक्षक बचेली, शकुंतला सहंश सहा. शिक्षक पतरापाली पूर्व रायगढ़, वाकेश्वरी साहू सहा शिक्षक जैतानवागांव अंतागढ़ कांकेर, अशोक कुमार निषाद प्रधान पाठक ढोंडरा अभनपुर, ममता साहू सहा. शिक्षक चरभट्ठी नरहरपुर कांकेर, प्रियंका सिन्हा सहा.शिक्षक भरतपुर, राजीव लोचन कश्यप ब्याख्याता सेमरिया जांजगीर , डाॅ.प्रमोद कुमार आदित्य से.नि. प्राचार्य सिवनी चांपा जांजगीर, दिव्या कुमारी बिहार, ओ.पी. कौशिक “रतनपुरिहा” प्रधान पाठक कुड़कई पेंड्रा, हरमन कुमार बघेल व्याख्याता आरंग, देवब्रत शर्मा सहा शिक्षक गोंडेरास सुकमा, आशुतोष मौर्य शिक्षक कटरा मरवाही, रामकुमार पटेल व्याख्याता मचखंडा बिलासपुर, गुंजन वार्ष्णेय शिक्षक बिसावर हाथरस, निवेदिता वर्मा ‘मेघा’ शिक्षिका भाटापारा, मोहन लाल वर्मा शिक्षक मुड़पार बलौदाबाजार, पुष्पांजलि ठाकुर व्याख्याता मुरडोंगरी कांकेर, मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा पाटन, देवप्रसाद पात्रे प्रधान पाठक सिल्ली मुंगेली, गायत्री सोनी व्याख्याता बम्हनी कबीरधाम, भीखम लाल देवांगन शिक्षक हेमाबंध बेमेतरा, मिर्जा इशक बेग प्रधान पाठक डोमा, रुक्मिणी सिंह राजपूत “मणि” से.नि. प्रधान पाठक टेरम रायगढ़, कुसुम जैन व्याख्याता बड़गांव कांकेर, सुनीता चौधरी अध्यापिका नीमच म.प्र., भावना तिवारी नीमच, उषा भट्ट व्याख्याता जंजगिरी भिलाई आदि ने स्वरचित गीत, गजल व कविता प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध किया ।

कार्यक्रम का सफल संचालन उषा भट्ट व्याख्याता मानसरोवर विद्यालय जजगिरी चरोदा व आभार प्रदर्शन डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” संयोजक ने किया।