अंकित टाटिया दुर्ग संभाग ब्यूरो प्रमुख
दुर्ग/भिलाई :- आपको बता दें कि एक दिन पहले ही अरविंद सिंह को हाई कोर्ट से जमानत मिली थी। जेल से छूटने के बाद ACB/EOW की टीम ने फिर उन्हें गिरफ्तार किया है फिलहाल टीम अरविंद सिंह से गोपनीय जगह पर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर जेल में बंद 2200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले के आरोपित अरविंद सिंह को मिली सशर्त जमानत मिली थी। अरविंद सिंह को एक लाख रुपए के मुचलके पर जमानत दी गई। हाईकोर्ट बिलासपुर में जस्टिस पार्थ प्रीतम साहू की कोर्ट ने जमानत आदेश जारी किया उधर जेल से निकलते ही टीम ने उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया।
