प्रमोद दुबे
महासमुंद :- पूर्व संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो युवाओं, महिलाओं व किसानों की समृद्धि के लिए पांच-पांच गारंटियां पूरी की जाएगी। चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है, पूरे देश सहित यहां के अन्नदाता किसानों को किसान न्याय की गारंटी मिलने से वे समृद्ध होंगे तथा उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर एमएसपी को कानूनी दर्जा मिलेगा। किसान आर्थिक रूप से सक्षम होगा, खुशहाल होगा। बीते 10 वर्ष में मोदी सरकार ने किसानो की आमदनी दोगुनी करने उपज का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने जैसे वादों को पूरा नहीं किया, बल्कि किसानों को कमजोर करने एवं पूंजीपतियों का गुलाम बनाने के लिए तीन काला कृषि कानून लाया जिसका कांग्रेस ने पुरजोर विरोध किया था।
