प्रमोद दुबे
महासमुंद :- प्रमुख प्रतिद्वंदी राजनीतिक पार्टी भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिले के छठवें दिन जिला निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में पहुंचकर अपने प्रस्तावक समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। हालाकि भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी द्वारा 3 अप्रैल बुधवार को रैली के शक्ल में नामांकन दाखिल करने का तय कार्यक्रम है। मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू द्वारा नामांकन रैली निकालकर नामांकन दाखिल किया गया। इसके पूर्व कांग्रेस भवन में सभा हुई जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता पहुंचे थे। सभा उपरांत दोपहर 1 बजे कांग्रेस भवन से नामांकन रैली शुरू हुई। धूप के कारण रैली में शामिल लोग शार्टकट से कलेक्टोरेट पहुंचते रहे। पुलिस द्वारा न्यायालय जाने वाले मार्ग के पास रैली रोकने के लिए बैरिकेटिंग की गई जिसके कारण केवल प्रत्याशी और समर्थकों को ही कलेक्टोरेट द्वार से जाने दिया जा रहा है। गाजेबाजे दाखिल किया है। के साथ निकली नामांकन रैली का चौक-चौराहों पर आतिशबाजी से स्वागत किया गया। श्री साहू ने अपने मुहुर्त के हिसाब से दो सेट नामांकन दाखिल किया। जिसके लिए वे रैली से पहले वाहन में जिला निर्वाचन कक्ष पहुंचे और नामांकन दाखिल किया पश्चात पुनः रैली में शामिल हुए। इसी तरह भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने भी अपने मुहुर्त के हिसाब से नामांकन दाखिल किया है।
3 अप्रैल बुधवार को महासमुंद लोकसभा के आठों विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ हाईस्कूल मैदान से नामांकन रैली निकालकर कलेक्टोरेट पहुंचेगी और पुनः नामांकन दाखिल करेगी। श्रीमती चौधरी के नामांकन दाखिले के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर साढ़े 12 बजे महासमुंद पहुंचे । इसी तरह बुधवार 2 अप्रैल को कुल 8 अभ्यर्थियों ने रिटर्निंग अधिकारी प्रभात मलिक के समक्ष नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। जिनमें धनसिंग कोसरिया, जनसभा पार्टी, राष्ट्रीय नारद प्रसाद निषाद शक्ति सेना भारत देश 4 सेट में, ईश्वर मारकांडे निर्दलीय, ताम्रध्वज साहू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2 सेट में, श्रीमती रूपकुमारी चौधरी भारतीय जनता पार्टी, कालिया प्रसाद सेठ निर्दलीय 3 सेट में, विरेन्द्र चौधरी निर्दलीय एवं श्ररेख राम बाग निर्दलीय शामिल है। वहीं 3 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदें। जिनमें नितेश कुमार रात्रे सुन्दर समाज पार्टी, सुखनंदन देशकर निर्दलीय एवं महेश स्वर्ण लेबर पार्टी आफ इंडिया शामिल है।
रूपकुमारी ने ताम्रध्वज से लिया आशीर्वाद
भाजपा कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने कलेक्टोरेट पहुंचे थे दोपहर डेढ़ बजे के आसपास कलेक्टोरेट प्रांगण में दोनों आमने-सामने हो गए इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को प्रणाम कर आशीर्वाद मांगा।
