वर्ष 2016 के बाद कोरिया पुलिस की जुआं पर सबसे बड़ी कार्यवाही।
सुरेन्द्र मिनोचा
बैकुंठपुर/कोरिया :- जिले की पुलिस द्वारा थाना बैकुण्ठपुर मेंअप. क्रमांक 132/2024 पंजीबद्ध कर 14 लोगों के विरुद्ध धारा 3 जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 1 लाख 42 हजार नगदी सहित कुल 17 लाख 27 हजार का माल जब्त किया है। ये लोग जंगल में छुपकर रूपए पैसे से हार जीत का दांव लगा रहे थे।पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा जिले में हो रहे अवैध कारोबार जुआ, सट्टा, शराब, कबाड़ पर अंकुश लगाकर लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।जिसके परिपालन में चौकी बचरापोड़ी थाना बैकुंठपुर क्षेत्र अंतर्गत घुटरीनदाई पहाड जंगल में अवैध रूप से जुआरियों को जुआ खेलते हुए कोरिया पुलिस ने पकड़ा है। उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी कोरिया को विगत दो दिनों से मुखबिर द्वारा बचरापोड़ी क्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हो रही थी।
आरोपियों को पुलिस के मूवमेंट की भनक न लगे इसके लिए पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार ने एसपी ऑफिस, सायबर सेल एवं रक्षित केंद्र बैकुंठपुर की एक संयुक्त टीम तैयार कर छापेमारी हेतु उक्त स्थान पर भेजा, जहां पर जुआरियों द्वारा रूपये पैसा लगाकर हार जीत का दांव लगा कर जुआ खेला जा रहा था।
मुखबिर के बताये स्थान पर कोरिया पुलिस द्वारा घेराबंदी कर कुल 14 जुआरियो के पास से 1 लाख 42 हजार रूपये नगदी, 13 नग मोबाइल कीमत 85 हजार रूपये, 11 नग मोटर सायकल व 3 नग चार चक्का वाहन कीमत 15 लाख रूपये कुल रकम 17 लाख 27 हजार को जप्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 03 जुआ अधिनियम के तहत थाना बैकुंठपुर में अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में ज्यादातर कोरबा और MCB जिलों से हैं और उनके दीगर जिलों में पुराने अपराधों का भी पता चल रहा है।
“ये आरोपी हुए गिरफ्तार”
1 पुष्पराज पिता बच्चा लाल उम्र 39 वर्ष जाति तेली निवासी सिरमिना विदयानगर थाना पसान जिला कोरबा
2. मो. असरफ पिता मो. इस्माइल उम्र 47 वर्ष जाति मुसलमान पुरनी बस्ती कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा
3. अफजल अली पिता रामाधार सिंह उम्र 46 वर्ष निवासी पोडी बहार कोसाबाडी थाना रामपुर जिला कोरबा
4. जमरीददीन पिता सलीमुददीन उम्र 52 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 16 बस स्टैण्ड थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरिया
5. अरूण कुमार बंजारा पिता लक्ष्मण बंजारा उम्र 45 वर्ष ग्राम सरमा थाना पसान जिला कोरबा
6. भुवन दास पिता पूरन दास उम्र 57 वर्ष निवासी जुनाडीह धुरैना थाना दीपिका जिला कोरबा
7. कालीचरण पिता सुरतसगा दास उम्र 54 वर्ष आजाद चौक दीपिका थाना दीपिका जिला कोरबा
8. मो. अनीश पिता अब्दुल अजीज उम्र 50 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती थाना कोतवाली जिला कोरबा
9. विनोद हंसराजानी पिता नूतनदास हंसराजानी 49 वर्ष निवासी मेन रोड कोरबा राम सागर पारा थाना कोतवाली जिला कोरबा
10. सहादत अली पिता अख्तर अली उम्र 54 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती थाना कोतवाली जिला कोरबा
11. ऋषभ सोनी पिता भुनेश्वर सोनी उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड 09 तिलकनगर कटघोरा थाना कटघोरा जिला कोरबा
12. यशवंत यादव पिता मोहन लाल यादव उम्र 40 वर्ष निवासी सरतो थाना जांजगीर चौकी नैला जिला जांजगीर
13. लकी पराशर उर्फ कुलदीप स्थापक पिता डी.के. स्थापक उम्र 38 वर्ष निवासी हल्दीबाडी चिरमिरी जिला एमसीबी
14. शिवानंद तिवारी पिता स्व. संतोष तिवारी उम्र 38 वर्ष निवासी हल्दीबाडी चिरमिरी जिला एमसीबी
उल्लेखनीय है कि यह वर्ष 2016 के बाद से कोरिया पुलिस की जुआं पर सबसे बड़ी कार्यवाही है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि राज्य शासन और वरिष्ठ अधिकारियों की मंशा के अनुरूप ही कोरिया में जुआं, सट्टा, शराब और अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है और इस कार्यवाही के माध्यम से भी सीधा संदेश दिया गया है कि अपराध और अपराधी को कोरिया में कोई संरक्षण नहीं मिल सकता।
