ग्राम बाघामुड़ा के ग्रामीणों ने लाकडाउन का किया समर्थन
आनंद भोई महासमुंद।बागबाहरा। ग्राम बाघामुडा युवा नेतृत्व में अनेक विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है ,अभी कोरोना काल के संक्रमण से बचने के लिए ग्रामीणों द्वारा स्वच्छता ,सोसिअल डिस्टेंसिनग का पालन ,मास्क पहनने के लिए लिए गांव के लोगो को जागरूक किया गया है ।बाघामुडा के लोकप्रिय सरपंच एंव सरपंच संघ के अध्यक्ष एडिशन ठाकुर ने बताया कि कोरोना काल के इस विषम दौर में हमारे गांव के नागरिकों द्वारा कोरोना से बचाव हेतु सार्थक पहल किया गया है
,जिसमे स्वच्छता ,मास्क पहन कर ,घर से बाहर निकलना,टीकाकरण के प्रति लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है ,अभी 14 तारीख से जिले में पुनः लाकडाउन की घोषणा को लेकर गांव के नागरिकों के बीच प्रशासन के गाइडलाइन का पालन करते हुए बैठक रखा गया था जिसमे जिले में लगने वाले ससम्पूर्ण लाकडाउन का पालन करने हेतु संकल्प लिए है। औरअपने परिवार तथा ग्रामीणों के सुरक्षा के लिए प्रशासन की लाकडाउन के फैसले को उचित ठहराते हुए ग्रामीनो समर्थन कीया है।
