एलाइंस फॉर बिहेवियर चेंज द्वारा ग्राम धरमपुरा में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया।

रायपुर :- एलाइंस फॉर बिहेवियर चेंज (यूनिसेफ) रायपुर द्वारा ग्राम धरमपुरा के प्राथमिक शाला में “पोषण पखवाड़ा” पोषण भी और पढ़ाई भी का आयोजन किया गया | इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वक्त के रूप में डॉ. गार्गी पांडेय उपस्थिति रही एवं कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती मनीषा गौराहा प्रधान पाठक प्राथमिक शाला धरमपुरा रहीं | इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ गार्गी पांडेय ने बच्चों को अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए कम से कम 4 बार खाना खाना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए | वॉलिंटियर्स की टीम ने सभी बच्चों को खेल खिलाकर भी पोषण के बारे में जानकारी दी और सभी फल सब्जियों के बारे में जानकारी दी | इस अवसर पर बच्चों में हरी सब्जियां को खाने के लिए उत्साहित किया गया |

दामिनी चंद्रवंशी
प्रदेश कार्यक्रम समन्वयक
एलाइंस फॉर बिहेवियर चेंज