सिटी कोतवाली में शांति समिति की बैठक संपन्न।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी :- पुलिस तथा प्रशासन द्वारा बुधवार को संयुक्त रूप से जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के अमृत सदन में आयोजित बैठक के दौरान होली व ईद के त्यौहार को शांतिपूर्वक सद्भाव के साथ मनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। दोपहर 2.00 बजे शुरू हुई इस बैठक में एसडीओपी मनेद्रगढ़ ए.टोप्पो, तहसीलदार श्रीकांत पांडे, कोतवाली थाना प्रभारी अमित कश्यप ने हिंदू-मुस्लिम, ईसाई व अन्य समाज के लोगों से चर्चा करते हुए आगामी होली, ईद व लोकसभा चुनाव को लेकर त्योहारों को सद्भाव पूर्वक मनाने को लेकर चर्चा की। बैठक में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ए. टोप्पो ने कहा पुलिस शहर के हर चौक चौराहे में मौजूद रहेगी और कही भी कोई घटना घटती है तो उसकी जानकारी पुलिस को तत्काल दे। होली व ईद के त्योहार के साथ लोक सभा के चुनाव होने के कारण आचार संहिता भी लगी हुई है। वही सिटी कोतवाली प्रभारी अमित कश्यप ने कहा कि शराब के नशे में व तीन सवारी बैठाकर वाहन न चलाए। शराब के नशे में और तीन सवारी वाहन चलाते पाए जाने पर कार्यवाही की जायेगी। साथ ही सभी लोग को सहयोग करने की अपील की गई।

बैठक में उपस्थित जनों ने अपने सुझाव भी दिए।प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस प्रशासन ने उनके सुझाव को नोट करते हुए उन पर अमल करने का आश्वासन दिया है।