जिले के किसान बेमौसम बारिश से हुई फसल क्षति की शिकायत तत्काल दर्ज कराए।

कवर्धा :-  कलेक्टर  जनमेजय महोबे ने जिले में दो दिन से असामयिक वर्षा और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानो को बीमित एवं क्षतिपूर्ति की सहायता राशि दिलाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने जिले के किसानो से अपील करते हुए कहा की बेमौसम बारिश से हुई फसल क्षति की शिकायत तत्काल दर्ज कराए। उन्होंने कहा की किसान अपने फसल क्षति के सम्बन्ध में क्रियान्वयक बीमा कंपनी को सीधे उनके टोल फ्री नंबर 18002095959,कंपनी के फार्ममित्र एप या उनके व्हाट्सेप नंबर 7030053232 के माध्यम से भी फसल नुकसान होने के 72 घंटे के भीतर शिकायत के रूप में दर्ज करा सकते है।

कृषि विभाग के उप संचालक  राकेश शर्मा ने बताया कि जिले में असामयिक वर्षा दर्ज की गई है, जिससे फसल बीमा अंतर्गत गेहू सिंचित, गेंहू असिंचित, चना, अलसी एवं राई-सरसों अधिसूचित फसलो को नुकसान होने की स्थिति निर्मित हुई हैद्य जिन किसानो के द्वारा इन फसलो का बीमा कराया गया है, ऐसे बीमित किसान का फसल नुकसान होने पर बीमा के प्रावधान के तहत बीमित किसान अपने फसल नुकसान की सूचना बीमा कंपनी के पास शिकायत के रूप में दर्ज करा सकते है। उन्होंने बताया की कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानो से अनुरोध करते हुए कहा कि अपने फसल क्षति के सम्बन्ध में क्रियान्वयक बीमा कंपनी को सीधे उनके टोल फ्री नंबर 18002095959 अथवा कंपनी के फार्ममित्र एप या उनके व्हाट्सेप नंबर 7030053232 के माध्यम से भी फसल नुकसान होने के 72 घंटे के भीतर शिकायत के रूप में दर्ज करा सकते है। फसल क्षति की सूचना देते समय किसान अपने साथ अपनी फसल सम्बन्धी जानकारी, किसान आवेदन आई.डी., खाता नंबर, आधार नंबर, भूमि सम्बन्धी विवरण तथा मोबाइल नंबर का विवरण जरुर सांथ में रखे।