युवक नें तलवार से दिनदाहाड़े की युवती कि हत्या।

बासीन बाजार चौक के पास लगे घर में घटना कों दिया अंजाम, आरोपी पुलिस के गिरफ्त में।

फिंगेश्वर :- जिला गरियाबंद से बड़ी खबर फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम बासीन में युवक नें घटना कों दिया अंजाम, घटना की सुचना मिलते ही फिंगेश्वर मौक़े पे पहुंची। बता दे की पूरी घटना लगभग शाम के 4 बजे की है, मृतक युवती ग्राम सिर्री कला फिंगेश्वर में cho के पद पर पदस्थ थी। मृतक युवती मठ पूरेना रायपुर निवासी आराधना साहू उम्र 27 वर्ष पिता परमेश्वर साहू बताया गया। जबकि आरोपी युवक श्याम साहू पिता पुनाराम साहू उम्र 26 वर्ष शीतला पारा नयापारा निवासी है,

इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। युवक-युवती दोनों स्कूटी से कही जा रहे थे, तभी रास्ते में दोनों के बीच विवाद हुआ। लड़का मारपीट करने लगा तो लड़की जान बचाने बासीन के बाजार चौक में एक ग्रामीण के घर घुस गया, जहां युवक ने तलवार नुमा “कुपरा” हथियार से युवती की हत्या कर दी खबर लिखने तक की जानकारी।