दर्जन भर खेलों के प्रतियोगिता में दो सौ अस्सी छात्रों ने भाग लिया।
देवभोग–निजी स्कुलों में एक्टीविटीज को लेकर सबसे आगे चलने वाला एम मानु पब्लिक स्कूल का रविवार को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ।इस प्रतियोगिता में छग पारम्परिक खेलों के साथ अन्य ऐसे खेल जिसमें स्कुली विद्यार्थीयों की रूचि बढे और उनकी प्रतिभा राज्य स्तर पर चमकें को शामिल किया गया था।इस अवसर पर क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन में बढ़ी संख्या में पालकों के साथ साथ स्कुल मेनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष नीता कश्यप,स्कुल के संचालक हेमंत मिश्रा उपस्थित थे। वहीं प्रतियोगिता को लेकर स्कुल के पायल पात्र, संतृप्ति पात्र, मोनालिसा पात्र,सुसविता बाघ,लीना अग्रवाल,चंचल भुत्तरा,नमिता यादव,पिंकी विश्वकर्मा सहित सभी टीचर्स का विशेष योगदान रहा है।
दर्जन भर खेलों में दौ सौ अस्सी विद्यार्थी बने हिस्सा
स्कुल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छग के पारम्परिक खेल खो-खो, कुर्सी दौड़,मेंढक दौड़ के अलावा वाटल शिफ्टिंग, रस्सी खींच,पेपर रेस,टायर रेस सहित दर्जनभर खेलों के लिये 280 स्कुली विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरूवात वाटल शिफ्टिंग से हुयी वहीं इन सभी खेलों के लिये प्रतिभागी बने नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों में से विजेता को शील्ड पेन कापी से पुरूस्कृत किया गया।
स्कुल के सभी गतिविधियों में सहयोग के लिये तेजराज नवाजे गये वेस्ट एंकरिंग के सम्मान से
स्कुल के सभी गतिविधियों में मंच संचालन से लेकर कामेंट्रेटर की भूमिका निभाने वाले शासकीय शिक्षक तेजराज ठाकुर को एम मानु स्कुल प्रबंधन की और से स्कुल के प्राचार्य माण्डवी मिश्रा और संचालक हेमंत मिश्रा एस एम सी अध्यक्ष नीता कश्यप ने वेस्ट कामेंट्रेटर के सम्मान से नवाजा उन्हें इस सम्मान के लिये शालेय प्रबंधन ने मोमेंटो प्रमाण पत्र और नगद राशि भेंट किया। वही स्कुल प्रबंधन की और से मिले सम्मान के लिये तेजराज ठाकुर ने प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
खेल विद्यार्थी ही नहीं मानव जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा -माण्डवी मिश्रा
स्कुल के वार्षिक खेल प्रतियोगिता समापन के अवसर पर स्कुल के प्राचार्य माण्डवी मिश्रा ने अपने विद्यार्थी जीवन में वालीवाल में राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में खेलने का साझा करते हुये कहा खेल विद्यार्थी ही नहीं बल्कि मानव जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने ये भी कहा वो चाहती है स्कुली विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी राष्ट्रीय प्रतिभा बनें।वही संचालक हेमंत मिश्रा ने स्कुल के इस आयोजन में उपस्थित सभी पालकों व नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
