अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को मिली सफलता।

सुरेन्द्र मिनोचा

जनकपुर/एमसीबी :- ग्राम बरहोरी गर्दनचुआ पारा में हुए कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11/03/2024 को पुलिस को मोबाईल फोन से सूचना दी गई कि एक शव ग्राम बरहोरी गर्दनचुआ पारा में नग्न हालत में पड़ा हुआ है।जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर सूचक रामराज चौधरी की रिपोर्ट पर मृतक अशोक चौधरी की मृत्यु की सूचना पर बिना नंबरी मर्ग एवं बिना नंबरी अपराध धारा 302 भादवि अज्ञात आरोपी के विरूद्ध दर्ज किया एवं गांव में कैंप लगा कर जांच पंचनामा कार्यवाही पश्चात् शव को पोस्ट मार्टम हेतु रवाना किया।पुलिस द्वारा गांव में लगातार लोगों से पूछताछ की गई। लोगों से पूछताछ एवं जांच के उपरांत पाया गया कि दिनांक 10/03/2024 को आरोपी राजबहादुर और सुखदेव गोड़ तथा मृतक गांव के केशव प्रसाद यादव के यहां मडवा के कार्यक्रम में गऐ थे।जहां राजबहादुर एक लड़की का हाथ बांह पकड़ लिया था, जिस पर अशोक चौधरी उसे झापड़ से मारपीट किया था।

उसी बात का बदला लेने के लिए आरोपी राजबहादुर और सुखदेव गोड़ अशोक चौधरी को बोले जो हो गया सो हो गया चलो शराब पीते हैं कहकर बहला फुसलाकर मोटर सायकल में बैठाकर अपने साथ ले गए, जहां राजबहादुर के घर शराब पीऐ उसी समय राजबहादुर बोलने लगा कि दो कौडी का आदमी कैसे मुझे मारपीट किया है और जब अशोक चौधरी वहां से भाग कर जाने लगा तो पीछा कर दोनों आरोपियों ने अशोक चौधरी को दौड़ाया और सरई पेड़ के पास मारपीट कर हत्या कर दिऐ।आरोपी राजवहादुर से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं मारपीट में उपयोग किए गए डण्डा तथा आरोपी सुखदेव गोड़ से घटना में उपयोग किए गए पत्थर को जप्त किया गया है।आरोपियों को अपराध क्रमांक 54 / 2024 धारा 302, 201, 34 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अलेक्सियुस टोप्पो के मार्गदर्शन में गठित टीम थाना प्रभारी जनकपुर ओ.पी. दुबे, सउनि गौटिया राम मरावी, सउनि कृष्णा सिंह,प्र.आर.संतोष साहू, आर.मदन राजवाड़े, आर.संजय सिंह,आर.दीपक मिंज द्वारा लगातार ग्राम में कैप कर मामले की सधन विवेचना किए जाने से घटना के 24 घण्टे के अंदर ही अन्धे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में कामयाबी मिली है।