पुसनार में बनी सड़क के फर्जी बिल निकालने अब अधिकारी लगा रहे चार दिनों से मंत्रियों का चक्कर ताकि रुक जाए तबादला।
बीजापुर-रिपोर्टर प्रकाश सोनी
बीजापुर :- बीजापुर जिले में लगातार सड़क चोरी एंव सड़को में भरस्टाचार की खबरों के बाद PMGSY के अधीक्षण अभियंता सुरेस नागेश का तबादला हो गया और इनके स्थान में sdo धनंजय देवागन का नियुक्ति आदेश मुख्य कार्यपालन अधिकारी ( CGRRDA) द्वारा जारी किया गया। लेकिन सूत्रों के मुताबिक EE सुरेस नागेश द्वारा ठेकेदार के साथ मिलकर गंगालूर क्षेत्र में एक पुल निर्माण सहित लगभग 2 किलोमीटर की सड़क मुरुमिकरण का अनुपातहीन कार्य करवाया जिसका फर्जी बिल लगाकर अतिरिक्त भुगतान निकालने के लिए अब पिछले चार दिनों से मंत्रियों का चक्कर लगा रहे है ताकि तबादला आदेश निरस्त हो सके ।

चार दिन से आदेश जारी होने के बाद भी अब तक EE सुरेश नागेश ने अब तक अपना प्रभार नही सौपा है।
