मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह के आयोजन कल राजिम में।

कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दण्डाधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी।

राजिम :- मुख्यमंत्री  कन्या सामुहिक विवाह का आयोजन शनिवार, 02 मार्च को श्री राजीव लोचन मंदिर परिसर में किया जायेगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व) राजिम  धनंजय नेताम को कार्यक्रम स्थल में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सम्पूर्ण प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी राजिम  रूपेश मरकाम को  राजीव लोचन मंदिर प्रांगण एवं नायव तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी  तारेन्द्र कुमार ठाकुर को रेस्ट हाउस राजिम के लिए प्रभार सौंपा गया है।