बंद का असर आज शाम से दिखने लगा

बंद का असर आज शाम से दिखने लगा
————————————————-
कोरोना महामारी को देखते हुए शासन के आदेशानुसार रायपुर जिला में 9अप्रैल शाम से 19अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन का असर आज शाम को दिखने लगा दहशत और मन मे उठ रहे विभिन्न सवालों के उधेड़बुन के बीच सभी व्यापारी वर्ग और छोटे-छोटे ठेले वाले अपने दुकानों को हड़बड़ी में बंद करते नजर आये पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार चेतावनी देते हुए बहुत तेजी से गंजरोड, सदररोड, इन्दिरमार्केट, मैडम चौक होते हुए लगातार सायरन बजाते हुए गली मोहल्ले सभी लोगो को सतर्क किया गया और चेतावनी दी गई की शासन के गाइडलाइन का पालन करे और घरों में ही रहे स्वमेव ही सभी दुकानें बंद होने लगी बेचैनी हर मन मे है लगातार बढ़ रहे संक्रमित मरीजो की संख्या देखकर बच्चे बुजुर्ग युवा सभी सहमे है सड़क,चौक, चौराहे में सन्नाटा छा गया नवापारा में आज भी लगभग 30 लोग पॉसिटिव पाये गये अंदाजा ह है समस्या को देखते हुए सभी नियमो में रहेंगे और अपने और परिवार की सुरक्षा करेंगे।