केनापारा में संपन्न हुई प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की संभागीय बैठक।

सुरेन्द्र मिनोचा
सूरजपुर :- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की संभागीय बैठक बिश्रामपुर केनापारा पर्यटन स्थल के समीप दिनांक 24/02/24 को उप प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश सिंह एवं संभागीय अध्यक्ष हजरत अली के आह्वान पर रखी गई थी, जिसमें सभी जिलों से सदस्य गण उपस्थित हुए, जहां सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि 15 दिवस के अंदर जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन पूर्ण कर लिया जाए,6 मार्च से सभी विधायकों से संपर्क कर ज्ञापन दिया जाए एवं सहमति पत्र लिया जाए तथा बैठकर अपनी समस्याओं को बताया जाए एवं 1998 से 2004 के पूर्व के शिक्षकों की समस्याओं को शासन के समक्ष रखा जाए।संगठन में 1998 से 2004 के पूर्व के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को एवं रिटायर हो चुके शिक्षक शिक्षिकाओं को जोड़ा जाए। ओ.पी.एस. के क्रमबद्ध संघर्ष हेतु सदस्यों ने शपथ लिया कि हम तब तक संघर्ष करते रहेंगे जब तक शासन प्रथम नियुक्ति 1998से मानते हुए हमें ओ.पी.एस नहीं दे देती तथा प्रांतीय दिशा निर्देश पर हम संघर्ष करते रहेंगे। संभाग के सभी जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में दिनेश कुमार सिंह प्रांतीय अध्यक्ष, हजरत अली संभागीय अध्यक्ष, संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष गुलाब देवांगन, संभागीय सचिव देवचंद यादव, संभागीय महासचिव विजय यादव, संभागीय कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार नापित, जिला अध्यक्ष अंबिकापुर गौरी शर्मा, बैकुंठपुर जिला अध्यक्ष नूर मोहम्मद खड़गवां ब्लॉक अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद गुप्ता,मनेंद्रगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष तारामणि राजवाड़े एवं विकासखंड से आए हुए सक्रिय पार्टी साथी विमला शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष,राम प्रसाद सिंह,मानसिंह वाकरे,  राम साहू,परमजीत साहू, मोहन सिंह आयाम,उजीत सिंह, सुख सेन सिंह,मंगल सिंह,बृजमोहन सेन,सुरेश कुमार नापित,कमला प्रसाद कुशवाहा, कैलाश राम साहू,खेलावन सिंह,सूरज प्रसाद सिंह, राम यादव, मोहनलाल राजवाड़े,रविंद्र सिंह, राजेश मिश्रा,भीकम सिंह, जगनारायण प्रसाद साहू, सत्यपाल सिंह,कृष्ण कुमार दीवान,हृदय कुमार जायसवाल, तारामणि राजवाड़े,अशोक कुमार साहू,रेहाना सुल्तान,बिमला शर्मा, देवचंद यादव,दिनेश कुमार सिंह ज्वाला प्रसाद गुप्ता सहित सभी जिलों से लगभग डेढ़ सौ लोग उपस्थित रहे।