शराब दुकान को तत्काल प्रभाव से बंद करने एवं जिले में तत्काल पूर्ण* *लाकडाउन करने की मांग——रोहित* *साहू*

*शराब दुकान को तत्काल प्रभाव से बंद करने एवं जिले में तत्काल पूर्ण* *लाकडाउन करने की मांग——रोहित* *साहू*

*जिलाधिश को पत्र लिख कर गंभीरता* *से विचार करने की आग्रह* —— *जिला पंचायत सदस्य*

जिला पंचायत सदस्य रोहित ने जिले में कोरोना का कहर की बढ़ती गति को देखते हुये नगरीय क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की कहर से भयावह की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उक्त स्थिति में लाकडाउन नहीं किया गया तो आने वाले समय भयंकर विनाशकारी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जिले व जिलेवासियों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तत्काल पूर्ण लाकडाउन कराने हेतु विचार-विमर्श करें। क्योंकि जिले में प्रत्येक दिन 100 से 150 से ऊपर कोरोनावायरस पॉजिटिव मिल रहे हैं और अभी की स्थिति में गरियाबंद जिले में लगभग 6000 कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज है।इसे ध्यान में रखते हुए गरियाबंद जिले में पूर्ण लाकडाउन करने की तत्काल आवश्यकता है। ताकि कोरोना महामारी की कड़ी को तोड़ने में सफल हो सकें। जिले सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि परिवार में किसी भी सदस्य को सर्दी खांसी बुखार की थोड़ा भी लक्षण दिखने पर घबराये न स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर तत्काल कोरोना टेस्ट कराये और सभी 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले ना घबराते हुए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए टीका लगवाएं।