ब्लॉक कांग्रेस कुरुद ने नगर में लॉकडाउन कराने पर किया सर्वे ,लोगो से जागरूकता बनाये रखने की अपील*

*ब्लॉक कांग्रेस कुरुद ने नगर में लॉकडाउन कराने पर किया सर्वे ,लोगो से जागरूकता बनाये रखने की अपील*

मुकेश कश्यप@कुरुद:-शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में सभापति मनीष साहू ,उत्तम साहू, पप्पू राजपूत ,तुकेश साहू आदि कांग्रेसी नेताओं ने कुरूद नगर में डोर टु डोर भ्रमण कर व्यापारियों ,नागरिको से मुलाकात कर कोरोना से बचाव के मास्क लगाने,सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने,सेनेटाइजर का उपयोग करने ,बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने व वेक्सिंग लगवाने की अपील करते हुए लाकडाऊन पर विचार जानने का प्रयास किया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष शर्मा जी ने बताया कि हमनें व्यापारियों से यह भी अपील की है कि बगैर हाथो को सेनेटाइज किये व बगैर मास्क लगाये ग्राहको को प्रवेश करने न दे।इसी तरह लाकडाऊन पर व्यापारियों में अधिकतर लोगों ने सहमति जताई । व्यापारियों ने कहा कि लाकडाऊन सीमित समय के लिए हो पर पूरी शक्ति के साथ हो।कुछ व्यापारियों ने पूर्ण लाकडाऊन के बजाय समय सीमा को कम करने की बात कही।कुछ व्यापारी व जनमानस का मानना है कि जागरूकता व सतर्कता ही उपाय इसका है।लेकिन सभी ने स्वीकार किया कि कोरोना का बढता ग्राफ बहुत ही चिंतनीय है।हमे सावधानी बनाए रखना बहुत ही आवश्यक है।
श्री शर्मा ने बताया कि हमनें समस्त व्यापारियों से यह भी अपील करते हुए कहा कि शासन अगर लाकडाऊन करती है तो पूर्ण रूपेण सहयोग करते हुए अनावश्यक तौर पर वस्तुओं के दाम न बढ़ाए।