कन्याओं को दी जाएगी शस्त्र, शास्त्र, संस्कार के साथ आधुनिक शिक्षा ।
प्रमोद दुबे
महासमुंद:- बागबाहरा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम बीके बाहरा में छग का प्रथम आर्ष कन्या गुरुकुल का भूमिपूजन 24 फरवरी को होने जा रहा है। इसके लिए हेमलता साहू और विक्रम लाल ने 2 एकड़ जमीन दान दी है।
यह गुरुकुल जन सहयोग से मूर्तरूप लेकर इसके लिए दान दाताओं की सहभागिता भी अपेक्षित की गई है। स्थानीय प्रेस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पंतजलि योगपीठ के स्वामी नरेंद्र देव जी महाराज ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार मिले इस भावना से यह गुरूकुल संचालित होगा।
गुरूकुल में आधुनिक शिक्षा के साथ साथ वैदिक संस्कार दिए जाएंगे। छग का यह पहला कन्या गुरूकुल आश्रम होगा जिसमें कन्याएं रहकर शस्त्र, शास्त्र और संस्कार शिक्षा ग्रहण करेगी। उन्होंने बताया कि आधुनिक शिक्षा के साथ साथ वेद शास्त्र का अध्ययन भी किया जाएगा। इसके लिए भारतीय शिक्षा बोर्ड का गठन किया जा चुका है और 15 राज्यों में भारतीय शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत अध्ययन शुरू हो गया है। कन्या गुरूकुल का संचालन आर्ष ज्योति सेवा संस्थान कोसरंगी के माध्यम से होगा। कोसरंगी संस्थान आमसेना गुरूकुल आश्रम से संचालित है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरूण साव पहुंचेगे वही गुरुकुल च आश्रम आमसेना के संस्थापक स स्वामी धर्मानंद सरस्वती कार्यक्रम म की अध्यक्षता करेंगे। बतौर विशेष अतिथि सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक द्वारिकाधीश यादव, योगेश्वरी राजू सिन्हा, संपत अग्रवाल, अनुज शर्मा मौजूद रहेगे। इसके अलावा जिले के अन्य ने प्रतिनिधि गण भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि आर्ष कन्या गुरूकुल के भूमिपूजन के अवसर पर तीन दिवसीय निःशुल्क योग व यज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन 22 से 24 फरवरी तक सुबह साढ़े 6 से 9 बजे तक किया गया है। स्वामी जी ने बताया कि यज्ञ चिकित्सा में रोग के अनुसार यज्ञ विधान से उपचार करने की विधि है। जिसमें अनेक रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है।
