पीला सोना काला खेल, रेत चोर पास , खनिज अफसर फेल।

बारना में अवैध रेत खदान बेलगाम संचालित, प्रतिदिन 40 ट्रैक्टर से 500 ट्रिप रेत खनन।

धमतरी :- छःग प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जरूर बदली है।लेकिन रेत खदान मामले में आज भी स्थिति वही की वही है। भाजपा सरकार डबल इंजन की सरकार चलाने की बात कर रही है।लेकिन रेत खदानों के नाम पर आज भी खुलेआम राजस्व की चोरी हो रही है। धमतरी जिले के बारना गांव में ग्राम विकास समिति व तथाकथित लोगो के द्वारा ग्राम पंचायत को दरकिनार कर अवैध रेत का कारोबार किया जा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन 40 से 50 ट्रैक्टर लगता है जिसका प्रति ट्रेक्टर 200 से 250 रु तक ट्रिप लिया जाता है।और जब हमने ट्रैक्टर के ड्राइवर से जानकारी लिया तो उसने बताया कि कोई पीठपास नही है और 10 से 12 ट्रिप एक दिन में करता हु। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितने हद तक यंहा सरकार के सम्पत्ति पर डाका डाला जा रहा है। बारना में ग्रामीणों ने नाम न बताने के शर्त पर बताया कि कुछ गिने चुने तथाकथित लोगो के द्वारा यह काम करवाया जा रहा है जो ग्रामीण व समाज के ठेकेदार बने बैठे हैं।जो गांव को बरगलाने का काम करते हैं वही गांव की विकास के नाम पर रेत खदान चलाते हैं लेकिन वह पैसा गांव का विकास न करके तथाकथित लोगो का विकास कर रही है। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि रेत खदान के इस प्रकार संचालन से हमेशा गांव में लड़ाई झगड़ा का माहौल बना रहता है यह कार्य गांव में गम्भीर दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है । इस सम्बंध में हमने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियो से जानकारी लिया जिसमे बताया गया कि ग्राम पंचायत को इसकी जानकारी नही है ग्राम विकास समिति द्वारा संचालित किया जा रहा है इसका अध्यक्ष दिलीप निषाद को बताया । वही दिलीप निषाद ने बताया कि ग्रामीण व्यवस्था के लिए हमारे यंहा ट्रैक्टर से अवैध रेत खदान संचालित कर रहे हैं ।
खनिज विभाग के अधिकारी बजरंग पैकरा ने जल्द कार्यवाही करने की बात कहे है।