दल्लीराजहरा :- आरोपी विक्रम सेन पिता हुमन सेन उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 19 सुभाष चौक राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 20 खिलावन साहू के घर के बाजू गली में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी पर्ची, नगदी रकम 2150 रूप्ये एवं एक नग डाट पेन जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्यवाही किया गया।
