स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

भूपेन्द्र सिन्हा छूरा

छुरा – लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत समस्त हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूलों में 1 फरवरी से 20 फरवरी 2024 तक प्रति शनिवार को स्वीप गतिविधि अंतर्गत निबंध ,रंगोली, कविता पाठ, भाषण ,रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत शनिवार को हाई स्कूल हाई सेकेंडरी स्कूल खंड़मा, हाई सेकेंडरी स्कूल अकलवारा, हाई स्कूल दादरगांव पुराना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी व हिंदी मध्यम स्कूल छुरा में विभिन्न आयोजन किया गया है जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर के निर्देश पर जनपद पंचायत के सीईओ के मार्गदर्शन पर अतिरिक्त सीईओ आर के ध्रुव करारोपण अधिकारी कयाराम यादव समाजसेवी शीतल ध्रुव शामिल हुए आर के ध्रुव ने विद्यार्थी को संबोधित करते हुए बताया कि इस बार आचरण संहिता के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु के कोई भी बच्चे चुनाव रैली में शामिल नहीं होंगे किसी प्रकार का पार्टी चुनाव चिन्ह ध्वज उठाकर प्रचार प्रसार में भाग नहीं लेंगे लेकिन विद्यालय के द्वारा रैली जागरूकता पोस्टर के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्य करेंगे ।

जिससे शत प्रतिशत मतदान हो सके मतदान के दिन मतदान त्यौहार मनाये व मतदाताओं को बुथ स्थल जाने के लिए प्रेरित करें कार्यक्रम में शिक्षक गिरजा शंकर देवांगन ,पोषणलाल वर्मा, राजेश्वरी ठाकुर ,गणेश पटेल, रानू देवांगन ,जी पी वर्मा ,धर्मराज साहू ,ऋषि साहू ,कैलाश पटेल, पराग धुव टी के साहू, आरती, प्रदीप मिश्रा ,मोतीलाल साहू,बिनेश डडसेना, दिनेश साहु।


योगेंद्री कश्यप, के के साहू ,संतराम दीवान ,सुप्रिया भोई लीलाराम सिंहा फरस ,अलका जैन, केशव साहू ,भोज ध्रुव,विनोद देवांगन, ममता,चेमीन,एस के वर्मा ,हेमलता साहु,करुण साहु,चेतना चंद्राकर आदि उपस्थित थे।