मुड़ागांव(कोरासी) :- ग्राम गायडबरी के अग्घन सिंह ठाकुर के घर में आज 15 फरवरी दिन गुरुवार को आयोजित किया गया।इस वार्षिक सम्मेलन में वार्षिक आय व्यय जमा कर राशि वितरण किया गया। वार्षिक सम्मेलन में सर्व प्रथम देवो के देव भगवान बड़ादेव की पुजा अर्चना आरती कर सभा का शुभारंभ किया गया । जहां ग्राम के पर्व ग्राम ठाकुर पुनीत राम मराई , बलदेव नेताम ग्राम ठाकुर, कांसीराम मराई,शिवदर्शन पडोटी परिवार संरक्षण,दुलरूवा राम पडोती परिवार अध्यक्ष,बहरसिंह ध्रुव, तेजराम ध्रुव आदि सभी अतिथियों का पगड़ी चांवल लगाकर सम्मानित किया गया। तत् पश्चात पडोटी परिवार को संबोधित करते हुए कहां की पड़ोटी परिवार की एकता को देखते हुए मन गदगद हो गया जो भाईचारा पडोटी परिवार में देखने को मिला यह हमारे लिए एक मिसाल है ऐसे पडोटी परिवार जो हमेशा अपने पांच देव की स्थापना कर सभी परिवार एक होकर अपने अपने विचार व्यक्त कर एक दुसरे के शुख दुख को साथ में लेकर चलते आ रहें हैं ।

इस सम्मेलन मेकार्यकारिणी सदस्य दुलारू राम ध्रुव (अध्यक्ष), घनश्याम ध्रुव (उपाध्यक्ष), भारत ध्रुव (कोषाध्यक्ष), बिसहत ध्रुव, खुबलाल ध्रुव, पुरानिक ध्रुव, अमरचंद ध्रुव, रामजी ध्रुव, नरोत्तम ध्रुव, भागीरथी ध्रुव, भागवत ध्रुव (सिपाही), आनंदराम पोटी (सचिव), शिवदर्शन ध्रुव (समाज प्रमुख) एवं पुरे मड़ेली सर्कल के पडोटी ध्रुव गोंड़ समाज उपस्थित रहे।
