अविवाहित महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने करेंगे प्रयास : रमेश साहू।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व व्यापारी प्रतिनिधि रमेश साहू ने कहा कि छग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी पूरी करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए तथा योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलों में आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन पत्र भरने का काम बड़ी तेजी से किया जा रहा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में आवेदन पत्र जमा करने वाले स्थानों ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय तथा विशेष कैम्प में पहुंच रही हैं और अपने आवेदन पत्र जमा कर रही हैं। इसके अलावा पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाईन आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं। साथ ही महिलाओं में इस योजना को लेकर भारी उत्साह है। साहू ने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती है। प्रदेश में सुशासन की सरकार है, और किए हुए हर वादे को पूरा करने संकल्पित है। साहू ने कहा कि योजनाओं के लिए पात्र सभी माताओं. बहनों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों एवं शहरी क्षेत्रों के उम्र दराज अविवाहित महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिले।