शिकसा एक शाम अपनों के नाम का हुआ आयोजन।

दुर्ग :- शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में पुलवामा शहीद दिवस, मातृ-पितृ पूजन दिवस एवं बंसत पंचमी के अवसर पर “शिकसा एक शाम अपनों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डाॅ. शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन कार्यकम प्रभारी विजय कुमार प्रधान के उपस्थिति एवं टीकाराम सारथी “हसमुख” प्राचार्य चुरतेली सक्ती के अध्यक्षता में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना हेमा चन्द्रवंशी प्रधान पाठिका खुर्सीपार भिलाई व राजगीत उषा भट्ट व्याख्याता जंजगिरी चरोदा भिलाई ने प्रस्तुत कर किया।
सर्वप्रथम संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन”आस” ने कहा आज हम पुलवामा शहीद दिवस, मातृ-पितृ पूजन दिवस व बसंत पंचमी का अवसर एक साथ आया है और हम इसे एक शाम अपनों के नाम से कार्यक्रम का आयोजन कर सबको याद किये।
प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल, महासचिव डाॅ.बोधीराम साहू, कोषाध्यक्ष महेत्तर लाल देवांगन व कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने अपने उदबोधन में कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अध्यक्ष टीकाराम सारथी”हसमुख” ने खुशी जाहिर कर कहा कि शिकसा ही एक ऐसा मंच है जहां हर पर्व त्योहार का बड़े उत्साह के साथ मनाते हुए सभी के प्रतिभा को सामने लाने निरंतर प्रयासरत है अंत में गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम में चन्द्र कुमार चन्द्रा व्याख्याता तुषार सक्ती, कांती यादव व्याख्याता जांजगीर, अनिता चन्द्रा एम.ए. बिलासपुर, रामकुमार पटेल व्याख्याता मचखंडा बिलासपुर, शकुन्तला सहंश सहा.शिक्षक पतरापाली पूर्व रायगढ़, शकुन्तला बंजारे सहा. शिक्षक ढिटोरी करतला कोरबा, राजीव लोचन कश्यप ब्याख्याता सेमरिया जांजगीर चांपा, मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा पाटन दुर्ग, सारिका बनसोडे सोनी सहा.शिक्षक मदर टेरेसा नगर भिलाई दुर्ग, हरमन कुमार बघेल व्याख्याता आरंग, मनोहर लाल यादव प्रधान पाठक भिलाई बलौदा जांजगीर चांपा, डाॅ.ज्योति किरण चंद्राकर व्याख्याता महासमुंद, ओ.पी. कौशिक “रतनपुरिहा” प्रधान पाठक कुड़क ई पेड्रा, हेमराज निषाद व्याख्याता बसना महासमुन्द, रामलाल कोशले प्रधान पाठक बछौद जांजगीर, शिवकुमार अंगारे सेवानिवृत्त शिक्षक बंगला मटिया बालोद, बुधनी अजय प्रधान पाठक डुरूमगढ बिलाईगढ, डॉ.नूतन जैन आगरा उ. प्र., देवप्रसाद पात्रे प्रधान पाठक सिल्ली मुंगेली, पुष्पांजलि ठाकुर व्याख्याता पटौद कांकेर, गीता उपाध्याय ‘मंजरी’ से.नि. प्रधान पाठक रायगढ़, तारा बन्छोर प्रधानाध्यापक चरोदा पाटन दुर्ग, निवेदिता वर्मा ‘मेघा’ भाटापारा, अनिता मंदिलवार व्याख्याता असोला अंबिकापुर, पुष्पलता भार्गव ‘सुनंदा’ व्याख्याता तुसदा महासमुंद आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन उषा भट्ट व्याख्याता जंजगिरी भिलाई व आभार प्रदर्शन डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” संयोजक ने किया।