ज्ञान अमृत विद्यालय छुरा में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया।

भूपेन्द्र सिन्हा छुरा 

छुरा – ज्ञान अमृत विद्यालय छुरा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती रअफिया बेगम विशेष अतिथि श्रीमती लालिमा ध्रुव अध्यक्षता श्रीमती धनेश्वरी यादव एवं बाल सदन के अध्यक्ष सत्यम त्रिवेदी गायत्री परिवार से आए भैया भुनेश्वर लाल पटेल दिलीप यादव के आदित्य में संपन्न हुआकार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती एवं गायत्री माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण के साथ हुआअतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया एवं छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना किया गयामुख्य अतिथि श्रीमती राफिया बेगम ने बताया कि माता-पिता का सम्मान एक दिन नहीं बल्कि पूरे दिन होना चाहिए क्योंकि मां-बाप है तो बच्चे हैं एवं विशेष अतिथि श्रीमती लालिमा ध्रुव ने कहा कि माता-पिता ही है जो बच्चों के लिए त्याग करके अपना सारा प्यार न्योछावर करते हैं एवं इस विशेष अवसर पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभी पलक गण एवं शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित एवं पालकों द्वारा उत्साह वर्धन करते हुए उनके प्रस्तुति से प्रसन्न होकर उन्हें पुरस्कृत किया गया।

मुख्य रूप से समस्त शिक्षक अलका सिन्हा, चमेश्वरी दीवान, रामेश्वरी, ज्योति, दिव्य, डॉली, खामेश्वरी, तुलसी यादव, एवं हामरे पालक ओमप्रकाश, थानू कंवर, गुलाब कंवर, सुनीता त्रिवेदी, हमेश्वरी, मेनुका दीवान, नीरा साहू, एवं अन्य सभी उपस्थित थे।